Connect with us

Top News

ईशनिंदा के आरोपी को पुलिस स्टेशन से बाहर निकालकर की हत्या

Published

on

पाकिस्तान , 11 फरवरी (live24india) : –  पाकिस्तान भीड़ ने ईशनिंदा के आरोपी को पुलिस स्टेशन से बाहर निकालकर कत्ल कर डाला। भीड़ के हमले से डरकर पुलिसवाले थाने से भाग गए और एक्सट्रा फोर्स के साथ लौटे और ईशनिंदा के आरोपी की लाश को जलने से बचा लिया।

आरोपी का नाम मोहम्मद वारिस (45) था। घटना पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब जिले की है। घटना के बाद ननकाना के DSP और SHO को सस्पेंड कर दिया गया। मोहम्मद वारिस पर कुरान का अपमान करने का आरोप लगे थे। इस हिंसक वारदात के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा रहा है कि सैकड़ों युवक पुलिस परिसर को घेर रहे हैं जिसके बाद एक व्यक्ति ने सीड़ी का उपयोग करके एक लंबे गेट को फांद कर उसका ताला खोल लिया और ईशनिंदा के आरोप में जेल में बंद व्यक्ति को घसीट लिया। जिसके बाद हिंसक भीड़ ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि कत्ल से पहले वारिस को निर्वस्त्र किया गया था।

Bollywood

पठान OTT पर हुई रिलीज, फैन्स दीपिका पादुकोण की खूबसूरती के हुए दीवाने

Published

on

मुंबई, 25 मार्च (live24india) : – दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्टारर पठान 22 मार्च 2023 को एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है और तब से ही फैन्स दीपिका पादुकोण की खूबसूरती के दीवाने हुए जा रहें है।

जी हां, इस रिलीज के साथ ही एक बार फिर दीपिका का सबसे हॉट अवतार इंटरनेट पर हर तरफ छा गया है। कह सकते है कि कोई भी इस रोल को उस तरह की खूबसूरती, जुनून और स्टाइल के साथ नहीं कर सकता था जैसा कि उन्होंने किया है। दीपिका आसानी से भारत की अपनी बॉन्ड गर्ल बन सकती है और वह स्क्रीन पर अब तक की बेस्ट भी दिखी हैं। दीपिका के फैन्स का भी कुछ यही मानना है जिन्होंने सोशल मीडिया पर उनके लिए अपना प्यार जाहिर किया।

“मैं पठान को फिर से देख रहा हूं, क्योंकि मैं दीपिका पादुकोण की सुंदरता पर ध्यान देना चाहता हूं! DeepikaPadukone #ديبيكا_بادكون “

“वह नजर किसी की भी जान ले सकती है ????????DeepikaPadukone #Pathaan”

“पठान में #DeepikaPadukone को दिलकश रुबीना मोहसिन के रूप में पेश कर रहे हैं।

उन्हें पसंद किया, शाहरुख के साथ उनकी केमिस्ट्री भी पसंद की। फिल्म भी पसंद आई !! PathanOnPrime”

Check out other fan tweets:

पठान में दीपिका पादुकोण की खूबसूरती देखते ही बनती है। फिल्म में जिस पल से ऑफिशर रुबाई के रूप में उनकी एंट्री होती हैं, उससे यह साफ हो जाता है कि वह अपने किरदार को पूरी तरह से जीने वाली हैं। खासकर के शुरुआत में ही बेशरम रंग के साथ, फैन्स अभिनेत्री के अब तक के सबसे हॉट गानों में से एक और साल के सबसे पसंदीदा गानों में से एक से सुपर एक्साइटेड हो रहे हैं। उसकी खूबसूरती और एक्टिंग एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करते है, उनकी शानदार हाईट भी एक्शन सीन्स के लिए एकदम परफेक्ट है, जिसे उन्होंने फिर से इतनी सहजता से निभाया है।

फिल्म में कई मायनों में उन्होंने खुद को सबसे अलग साबित किया हैं। वह जिस तरह से खुद को कैरी करती है, जिस तरह से वह चलती है, जिस तरह से वह बोलती है, सब कमाल है। स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी सभी को दीवाना कर देती है और उनसे नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है। फिर चाहे वह बेशरम रंग में उनके जबरदस्त डांस मूव्स हो या रूम में उनकी सिंपल वॉक हो, वह एक आत्मविश्वास और ग्रैस पैदा करती है जिसकी कोई तुलना ही नही है।

वर्कफ्रंट पर, दीपिका पादुकोण सिद्धार्थ आनंद की ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन के साथ और प्रभास और अमिताभ बच्चन अभिनीत प्रोजेक्ट के में दिखाई देंगी।

Continue Reading

Top News

Facebook के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग के घर आया नन्हा मेहमान ‘ओरिलिया चॉन जुकरबर्ग’

Published

on

नई दिल्ली, 24 मार्च (live24india) : – फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग के घर एक और नन्हा मेहमान आया है। उनकी पत्नी प्रिसिला चॉन ने एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया है। जुकरबर्ग ने फेसबुक पर इसकी जानकारी दी है. मार्क ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ओरिलिया चॉन जुकरबर्ग, दुनिया में स्वागत है। तुम सच में ईश्वर का नन्हा सा आशीर्वाद हो. मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला का ये तीसरा बच्चा है।

मार्क जुकरबर्ग ने सितम्बर 2022 में सोशल मीडिया पर पहली बार पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वह तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। मेटा सीईओ ने पत्नी प्रिशिला की फोटो शेयर करते हुए इस खबर के बारे में बताया था।

Continue Reading

India

अनुराग ठाकुर बोले , राहुल गांधी को ‘दुर्भाग्य’ से मुक्ति मिल गई, भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं

Published

on

नई दिल्ली, 24 मार्च (live24india) : – केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान कोर्ट के निर्णय पर कांग्रेस के विरोध को अनुचित ठहराते हुए राहुल गांधी के लोकसभा से डिसक्वॉलिफिकेशन को संविधान व न्यायसंगत बताया है। अनुराग ठाकुर ने कहा, राहुल गांधी झूठ का पुलिंदा हैं। झूठे आरोप लगाना, बदनाम करना, अपमानित करना और आगे बढ़ जाना राहुल गांधी जी की आदत बन गई है।

राहुल गांधी ने हमेशा खुद को सदन, सरकार, न्याय व्यवस्था व देश से ऊपर समझा

वह अपने आप को देश से बड़ा समझते हैं। अपने को संवैधानिक संस्थाओं से बड़ा समझते हैं, न्यायालय से बड़ा समझते हैं, संसद से बड़ा समझते हैं। राहुल गांधी जी खुद कह रहे थे की वो दुर्भाग्यवश सांसद हैं। आज उनको उस दुर्भाग्य से मुक्ति मिल गयी है। उनके साथ- साथ वायनाड के लोगों को भी इससे छुटकारा मिल गया है।

2018 में भी सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी थी तो कोर्ट ने कहा था कि आप भविष्य में ऐसा मत कीजिए लेकिन उसके बावजूद उन्‍होंने 2019 में भी मोदी सरनेम को लेकर जो कमेंट किया, यह मोदी जी के लिए गाली थी। यह पूरे ओबीसी समाज के लिए था, पिछड़े वर्ग के लिए था यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उनको माफी मांगनी चाहिए” राहुल गांधी जी इतने लम्बे समय तक लोकसभा सदस्य रहे पर अमेठी के लिए कभी कोई प्रश्न नहीं पूछा। इतने वर्षों में मात्र 21 डिबेट्स में भाग लिया। एक भी प्राइवेट मेंबर बिल लाना तो दूर लेकिन अपने ही सरकार द्वारा लाये गए आर्डिनेंस को नॉन सेंस बोलकर फाड़ने का काम राहुल गांधी जी ने किया।

राहुल गांधी ने हमेशा खुद को सदन, सरकार, न्याय व्यवस्था व देश से ऊपर समझा है। 2018 में राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में लिखित माफ़ी मांगी थी। कोर्ट ने भविष्य में ऐसी गलती करने से चेताया था। परन्तु 2019 में एक नहीं बल्कि कई बार उन्होंने अभद्र भाषा, झूठे आरोप व अपमानजनक बातें बोलीं। सभी चोर मोदी हैं, किसी को भी किसी की हत्या से जोड़ देना, कुछ भी कह देना और सोचना की उन्हें देश में कुछ हो ही नहीं सकता क्योंकि वो देश के ऊपर हैं ये राहुल गांधी की सोच बन चुकी थी।

सदस्यता जाने का कानून

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनकी अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा। अधिसूचना में कहा गया है कि राहुल गांधी संविधान के अनुच्छेद 102 (1) और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 के तहत अयोग्य घोषित किया गया है।

Continue Reading

Trending Live

Advertisement

Latest Post

Big News

Breaking6 days ago

पंजाब में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग घरों से निकले बाहर

जालंधर, 21 मार्च (live24india) :- पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इसका केंद्र अफगानिस्तान...

Breaking1 week ago

पुलिस का दावा, अमृतपाल का ISI कनेक्शन, आनंदपुर खालसा फोर्स नाम से बना रहे थे जत्थेबंदी

जालंधर, 19 मार्च (live24india) :- ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दूसरे दिन...

Breaking1 week ago

अमृतपाल सिंह नहीं हुए गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने 78 साथियों को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने शनिवार को वारिस पंजाब दे के खिलाफ राज्य में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इस ऑपरेशन के दौरान...

Breaking2 years ago

PDP chief Mehbooba Mufti released from detention after 14 months

Jammu, 13 Oct : Former Jammu and Kashmir chief minister and Peoples Democratic Party (PDP) leader Mehbooba Mufti was on...

Breaking2 years ago

Cinemas, theatres, multiplexes to open with up to 50% seating capacity from Oct 15

Swimming pools for training of sportspersons to open with SOP from Oct 15

Advertisement
Advertisement

Sports

Sports2 weeks ago

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में शुभमन गिल ने जड़ा शतक

अहमदाबाद, 11 मार्च (live24india) : –  शुभमन गिल का जबरदस्त फॉर्म में है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट के...

Sports1 month ago

INDvsAUS भारत ने जीता दिल्ली टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया

नई दिल्ली, 19 फरवरी (live24india) : – भारतीय टीम ने दिल्ली टेस्ट में कंगारूओं को हरा दिया है। दोनों ही...

Punjab1 month ago

भारतीय नौसेना ने 69वीं इंटर सर्विसेज हॉकी चैंपियनशिप 5-3 से जीती

जालंधर, 10 फरवरी (live24india) : – 69वीं इंटर-सर्विसेज हॉकी चैंपियनशिप 2022-23 का फाइनल 10 फरवरी 2023 को एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड, कटोच स्टेडियम...

Sports2 months ago

भारत ने जीता पहला U19 महिला टी20 वर्ल्ड कप, इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

भारत ने रविवार को पहले अंडर-19 महिला टी20 विश्वकप का खिताब अपने नाम कर लिया। सेनवेस पार्क मैदान पर भारतीय...

Sports2 months ago

भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे वनडे में 90 रनों से हराया, सीरीज की क्लीन स्वीप

भारत ने न्यूजीलैंड को 3 मैचों की वनडे सीरीज में बुरी तरह से धो दिया है. हैदराबाद, रायपुर के बाद...

Advertisement

Entertainment

Bollywood2 days ago

पठान OTT पर हुई रिलीज, फैन्स दीपिका पादुकोण की खूबसूरती के हुए दीवाने

मुंबई, 25 मार्च (live24india) : – दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्टारर पठान 22 मार्च 2023 को एक बड़े ओटीटी...

Bollywood2 days ago

तेजस्वी प्रकाश ने एक प्रतिष्ठित अवार्ड शो में मोस्ट स्टाइलिश स्टार का पुरस्कार जीता!

मुंबई, 25 मार्च (live24india) : – देश की चहेती तेजस्वी प्रकाश के पास सारे बड़े सम्मान उनकी झोली में जा...

Bollywood2 days ago

अनिल कपूर को मिला ‘मोस्ट स्टाइलिश एवरग्रीन स्टार’ अवार्ड!

मुंबई, 25 मार्च (live24india) : – अनिल कपूर अपनी लगातार जीत और एक के बाद एक शानदार प्रदर्शन के लिए...

Bollywood4 days ago

फरहान अख्तर ने शुरू की ‘जी ले जरा’ के लिए लोकेशन रेकी, शेयर की तस्वीर

मुंबई, 23 मार्च (live24india) : –  दिल चाहता है और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट एक और...

Bollywood5 days ago

उगादी के खास मौके पर होम्बले फिल्म्स ने शुरू किया फिल्म कांतारा पर काम

मुंबई, 22 मार्च (live24india) : –  ऋषभ शेट्टी अभिनीत होम्बले फिल्म्स की कांतारा भारतीय सिनेमा में पिछले साल देखी गई...

Trending