पंजाब पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए वारिस पंजाब के मुखी अमृतपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। बता दे की पुलिस ने आज पहले अमृतपाल के 6 साथियों को गिरफ्तार किया था। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने अमृतपाल सिंह को नकोदर के नजदीक से गिरफ्तार किया हैं।
इससे पहले अमृतपाल सिंह के छह साथियों को जालंधर के महतपुर इलाके के पास से हिरासत में ले लिया गया था। जिसके बाद थाने को सील कर दिया गया। वहीं अमृतपाल खुद बचकर निकलने में कामयाब रहा था। पुलिस ने पकड़े गए सभी 6 आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार भी जब्त किया है।
पंजाब पुलिस ने लोगों से राज्य में शांति का माहौल बनाने की अपील की है संगरूर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का जिला है। अमृतसर-जालंधर हाईवे पर भी पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।
कपूरथला, 28 सितंबर (live24india.com) : स्थायी भविष्य को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध, पुष्पा गुजराल साइंस सिटी ने हरित उद्यमी दिवस पर एक प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान, “शून्य अपशिष्ट-खानहुद की चुनौतियाँ” पर आयोजित मॉडल प्रतियोगिता विशेष रूप से आकर्षक था। इस प्रतियोगिता में, लगभग 200 छात्रों ने अपने स्कूलों में अपनाई जा रही ” शून्य- रहंद-खानहुद” के अभयासों को दर्शाने वाले मॉडल का प्रदर्शन किया। किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हमारे दैनिक जीवन में अपशिष्ट को कम करने के साथ-साथ रीसाइक्लिंग के बारे में जागरूकता पैदा करना था।
इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए साइंस सिटी निदेशक डॉ. राजेश ग्रोवर ने कहा कि शून्य अपशिष्ट एक ऐसा लक्ष्य है जो न केवल हमारी नैतिक जिम्मेदारी है बल्कि आर्थिक रूप से भी प्रभावी है। अपने संबोधन के दौरान डाॅ. ग्रोवर ने बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पुनर्स्थापन और व्यवस्थित रूप से बर्बादी को कम करने के उद्देश्य से उत्पादों और प्रक्रियाओं को डिजाइन करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के अभयासों को अपनाने से पृथ्वी, हवा और पानी से निकलने वाले सभी गंदे तत्व खत्म हो जाएंगे जो इंसानों, जानवरों और पृथ्वी के लिए हानिकारक हैं। इस अवसर पर डा. ग्रोवर ने स्कूली बच्चों को अपने घरों, स्कूलों में शून्य अपशिष्ट प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि ऐसे प्रयासों का हमारी पृथ्वी के रखरखाव में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने छात्रों से टिकाऊ और गैर विषैले स्रोतों का उपयोग करने का आग्रह किया जो पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं और ऐसा करने से ऊर्जा के जीवाश्म स्रोतों पर निर्भरता कम की जा सकती है। इससे जहां ऊर्जा के स्रोतों में स्थिरता आएगी, वहीं ऊर्जा सुरक्षा और क्षमता में भी सुधार होगा। यह उपभोक्ताओं के लिए स्वच्छ ऊर्जा विकल्पों तक पहुंच भी सुनिश्चित करेगा।
इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को धन्यवाद देते हुए डा. मुनीश सोइन ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल युवाओं की रचनात्मकता और समर्पण को प्रदर्शित करना है बल्कि हमें स्वच्छ, हरित और अधिक टिकाऊ भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाना भी है। उन्होंने कहा कि साइंस सिटी प्रत्येक आगंतुक को दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं और स्वच्छ ऊर्जा समाधानों के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए हमेशा प्रयासरत है।
इस अवसर पर शून्य अपशिष्ट-खानहुद की चुनौतियाँ” पर आधारित प्रोजेक्ट मॉडल प्रतियोगिता में लॉर्ड कृष्णा स्कूल सुल्तानपुर लोधी के विद्यार्थियों की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि स्कूल ऑफ एमिनेंस सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कपूरथला दूसरे और डीएवी स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में कपूरथला तीसरे स्थान पर रहा।
जालंधर : ज्योति पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती मधु उप्पल ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में प्राथमिक कक्षाओं के छात्र व छात्राओं ने राधा कृष्ण की आकर्षक पोशाकों को धारण कर अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान बाल गोपालों ने धार्मिक गीतों पर जमकर डांस किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
राधा कृष्ण के स्वरूपों में बने बच्चों ने आकर्षक नृत्य कर, सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ऐसा लग रहा था मानो, हर जगह राधा कृष्ण के स्वरूप ही हों। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चो को पुरस्कृत भी किया गया। स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती मधु उप्पल भी ने कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को इसका महत्व बताया।
जालंधर। पंजाब के भोले शख्सों को विदेश भेजने के नाम पर क्या-क्या प्रपंच रचते हैं ट्रैवल एजेंट इसके कई कच्चे चिट्ठे खुलते रहते हैं। लेकिन ट्रैवल एजेंट हैं कि मानते ही नहीं। ताजा-तरीन मामला सामने आया है मिड-वेस्ट इमीग्रेशन का। लाजपत नगर में के-नंबर 4391 के फर्स्ट फलोर पर मिड-वेस्ट इमीग्रेशन का आफिस है। ज्योति कपूर इस आफिस की मालकिन हैं। थाना चार नंबर की पुलिस ने गुजरी 8 जुलाई को आफिस में रेड किया। रेड के दौरान तथ्य सामने आए कि कंपनी की रजिस्ट्रेन नहीं है।
पुलिस ने एफआईआर नंबर 58 दिनांक 8 जुलाई 2023 को धारा 406, 420, एक्ट 13 के तहत मामला दर्ज कर इशप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। फिलहाल कोर्ट में मामला विचाराधीन है। सबसे ज्यादा हैरानी वाला तथ्य ये है कि जिला प्रशासन ने 21 जुलाई 2023 को 5 साल के लिए मिड-वेस्ट इमीग्रेशन कंस्लटेंट को रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट जारी कर दिया।
अब सवाल ये है कि क्या किसी विचाराधीन अपराधी को जिला प्रशासन रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट जारी कर सकता है। सूत्रों की मानी जाए तो जिला प्रशासन अब रजिस्ट्रेशन रद्द कर रहा है। हमारे संवाददाता ने इस बाबत जब डीसी विशेष सरंगल से संपर्क साधा तो महोदय ने कहा कि इस पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।