Connect with us

Hockey

Tokyo Olympics में शानदार आगाज, हॉकी भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

Published

on

टोक्यो, 23 जुलाई (live24india) : भारत की मेंस हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक्स की टर्फ पर अपने सफर की शुरुआत जीत से की है। अपने पहले मैच में उसने न्यूजीलैंड को हरा दिया है। भारत ने ये मुकाबला 3-2 से जीता। अपने पहले मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए को मैच जिताने में हरमनप्रीत सिंह और श्रीजेश का खास योगदान रहा। इस दौरान दोनों टीमों की तरफ से शानदार मुकाबला देखने को मिला।

इस जीत के साथ मनप्रीत सिंह की टीम को आगे बढ़ने के लिए जिस टॉनिक की दरकार थी, वो मिल चुकी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के 3 गोल दो खिलाड़ियों ने मिलकर किए। हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल दागे जबकि एक गोल रूपिंदर पाल सिंह ने किया। मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से अटैकिंग और रोमांचक हॉकी देखने को मिली।

मुकाबले का पहला गोल न्यूजीलैंड की ओर से हुआ। कीवी टीम ने मैच के पहले 2 मिनटों में ही गोल कर 1-0 की बढ़त ले ली। लेकिन इसके बाद भारत ने पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए गोल दागकर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया। भारत के लिए न्यूजीलैंड के गोलपोस्ट पर पहला गोल हरमनप्रीत सिंह के स्टिक से हुआ। दोनों टीमों के बीच मैच का पहला क्वार्टर 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ।

मैच के दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भारत ने मुकाबले में अपनी बढ़त बनाते हुए पकड़ बना ली। न्यूजीलैंड के गोलपोस्ट पर दूसरा गोल भारत की ओर से रूपिंदर पाल सिंह ने दागा। जबकि तीसरा गोल एक बार फिर से हरमनप्रीत सिंह ने किया। हालांकि तीसरे क्वार्टर के खत्म होते होते न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने मैच का पहला फील्ड गोल दागकर मैच को 3-2 पर लाकर खड़ा कर दिया।

मैच का चौथा क्वार्टर गोलरहित रहा लेकिन सबसे रोमांचक हुआ। इस क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने भारतीय गोलपोस्ट में गेंद को डालने की कई कोशिशें की, हालांकि वो नाकाम रही। चौथे क्वार्टर में जब आखिरी 3 मिनटों में न्यूजीलैंड को 3 पेनाल्टी कॉर्नर मिले। लेकिन भारतीय गोलकीपर श्रीजेश उसकी कोशिशों के बीच दीवार बनकर खड़े हो गए। भारतीय गोलकीपर श्रीजेश ने अपनी सूझबूझ से कॉर्नर पर गोल दागने के न्यूजीलैंड की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया, जिस वजह से भारत ये मुकाबला 3-2 से जीतने में कामयाब रहा। भारत का अगला मैच इससे भी बड़ा होगा, जहां उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। दोनों टीमों के बीच ये मैच रविवार को होगा।

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1418793118283886592

Hockey

Asian Champions Trophy : भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया, जीता कांस्य पदक

Published

on

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (live24india)- एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी पुरुष हॉकी टूनामेंट में भारत कांस्य पदक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हरा दिया। भारत के लिए वरुण कुमार, हरमणप्रीत सिंह, सुमित और आकाशदीप सिंह ने गोल किया। पिछली बार की चैंपियन भारतीय हॉकी टीम को सेमीफाइनल में जापान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पाकिस्तान को दक्षिण कोरिया ने सेमीफाइनल में मात दी।

अब इससे पहले भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को 3-1 से मात दी थी। भारत जब भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरता है, तो रोमांच अपने चरम पर होता है। ऐसे में दोनों देशों के फैंस की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी होंगी।

Continue Reading

Hockey

भारत ने हॉकी टूर्नामेंट में जापान को 6-0 से रौंदा, हरमनप्रीत ने दागे 2 गोल

Published

on

ढाका, 20 दिसंबर (live24india) : गत चैम्पियन भारत ने रविवार को यहां Asian Champions Trophy (एसीटी) पुरूष हॉकी टूर्नामेंट में जापान को 6-0 से रौंद दिया। इससे भारतीय टीम को राउंड रॉबिन चरण के एक भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा। हरमनप्रीत सिंह (10वें और 53वें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि दिलप्रीत सिंह (23वें), जरमनप्रीत सिंह (34वें), सुमित (46वें) और शमशेर सिंह (54वें) ने भी मौलाना भसानी हॉकी स्टेडियम में स्कोरशीट में अपने नाम दर्ज कराये।

भारत पहले ही सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर चुका है। पांच देशों के टूर्नामेंट के राउंड रॉबिन चरण के अंत में भारत 10 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है जिसके बाद कोरिया (छह), जापान (पांच), पाकिस्तान (दो) और मेजबान बांग्लादेश (शून्य) हैं।

यह भारत की लगातार तीसरी जीत है। टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में कोरिया ने भारत को ड्रा पर रोक दिया था। लेकिन मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम ने बांग्लादेश को 9-0 से रौंदकर चीजें बदल दीं जिसके बाद उसने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को भी हराया और फिर जापान को भी शिकस्त दी।

भारत के मनोबल में इस दबदबे भरी जीत से काफी बढ़ोतरी होगी और टीम टूर्नामेंट के अंत में आत्मविश्वास से भरी होगी। भारतीय टीम ने एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता टीम जापान को सभी विभागों में पूरी तरह चित्त कर दिया।

Continue Reading

Hockey

खेल मंत्री राणा सोढ़ी ने की घोषणा, पंजाब के खिलाड़ियों को मिलेगा 1 करोड़ रुपए का पुरस्कार

Published

on

चंडीगढ़, 5 अगस्त (live24india) : पंजाब सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि वे टोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार देंगे। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भारत के कांस्य पदक के प्लेऑफ में जर्मनी को 5-4 से हराने के बाद यह घोषणा की।

सोढ़ी ने ट्वीट किया कि भारतीय हॉकी के लिए इस एतिहासिक दिन मुझे यह घोषणा करते हुए खुश है कि (टीम में शामिल) पंजाब के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। हम आपकी वापसी का इंतजार करेंगे और ओलंपिक में पदक का जश्न मनाएंगे।

कप्तान मनप्रीत सिंह सहित पंजाब के 8 खिलाड़ी भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य हैं। पंजाब के अन्य खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह और मनदीप सिंह हैं।

सोढ़ी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि अगर टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रही भारतीय हॉकी टीम स्वर्ण पदक जीतती है तो टीम में शामिल राज्य ने प्रत्येक खिलाड़ी को ढाई करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

भारत ने इससे पहले ओलंपिक में अपना पिछला पदक 1980 मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक के रूप में जीता था। सोढ़ी ने कहा कि उन्हें टोक्यो ओलंपिक में पूरी भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन पर गर्व है।

सोढ़ी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि यह लुत्फ उठाने और एतिहासिंह कांस्य पदक का जश्न मनाने का समय है। पंजाब का खेल मंत्री होने के नाते यह मेरा काम और गर्व की बात है कि राष्ट्रीय खेल को बढ़ावा और प्रोत्साहन दूं।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि देश के लिए गौरवपूर्ण और एतिहासिक लम्हा। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रोमांचक मैच में जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता। 41 साल बाद पोडियम पर जगह बनाना शानदार उपलब्धि और हॉकी का कांस्य पदक सोने के तमगे की तरह है। बधाई हो।

Continue Reading

Trending Live

Advertisement

Latest Post

Big News

Breaking6 months ago

पंजाब में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग घरों से निकले बाहर

जालंधर, 21 मार्च (live24india) :- पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इसका केंद्र अफगानिस्तान...

Breaking6 months ago

पुलिस का दावा, अमृतपाल का ISI कनेक्शन, आनंदपुर खालसा फोर्स नाम से बना रहे थे जत्थेबंदी

जालंधर, 19 मार्च (live24india) :- ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दूसरे दिन...

Breaking6 months ago

अमृतपाल सिंह नहीं हुए गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने 78 साथियों को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने शनिवार को वारिस पंजाब दे के खिलाफ राज्य में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इस ऑपरेशन के दौरान...

Breaking3 years ago

PDP chief Mehbooba Mufti released from detention after 14 months

Jammu, 13 Oct : Former Jammu and Kashmir chief minister and Peoples Democratic Party (PDP) leader Mehbooba Mufti was on...

Breaking3 years ago

Cinemas, theatres, multiplexes to open with up to 50% seating capacity from Oct 15

Swimming pools for training of sportspersons to open with SOP from Oct 15

Advertisement
Advertisement

Sports

Sports4 months ago

पहलवानों को गंगा में मेडल बहाने से नरेश टिकैत ने रोका, सरकार को दिया 5 दिन का अल्टीमेटम

हरिद्वार, 30 मई (live24india.com) :– मेडल बहाने के लिए पहलवान हरिद्वार में हर की पौड़ी पहुंच भी गए, लेकिन इस...

Sports4 months ago

चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार जीता IPL, जडेजा ने लगाया आखरी गेंद पर जीत का चौका

live24india.com , 30 मई -: चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब रिकॉर्ड पांचवीं बार जीत लिया।...

Sports5 months ago

Wrestlers Protest : पहलवानों की शिकायत पर कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण पर केस दर्ज

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (Live 24 India) -:  दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि वह...

Sports5 months ago

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 24 रन से हराया

मोहाली, 20 अप्रैल (Live 24 India) -: आईपीएल 2023 के 27वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को...

Sports5 months ago

IPL : रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने लखनऊ को 2 विकेट से हराया

लखनऊ, 15 अप्रैल (लाइव 24 इंडिया) :- आईपीएल में शनिवार को पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स...

Advertisement

Entertainment

Entertainment2 days ago

स्टार प्लस टीआरपी चार्ट्स पर 175 हफ्ते तक बना रहा नंबर 1 चैनल

live24india.com : बार्क की रिपोर्ट आ चुकी है। ऐसे में एक बार फिर स्टार प्लस ने अपने कंटेंट से खुद...

Entertainment7 days ago

पुष्पा द राइज से कई ज्यादा बड़ी होगी ‘पुष्पा 2 द रूल’, नए पोस्टर में किया गया वादा!

live24india.com : ‘पुष्पा 2 द रूल’ के निर्माताओं ने 15 अगस्त 2024 फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर प्रसंशको...

Entertainment1 week ago

फुकरा गैंग ने फुकरे 3 के प्रमोशन्स के दौरान दिल्ली के स्ट्रीट फूड का उठाया लुत्फ

live24india.com : – एक्सेल एंटरटेनमेंट की फुकरे 3 अपनी रिलीज के लिए तैयार है और दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़...

Entertainment1 week ago

अतरंगी ऐप पर रियलिटी शो “किंक” का ग्रैंड लॉन्च, दिव्या अग्रवाल हैं होस्ट

“किंक” ने रियलिटी टेलीविजन की दुनिया में तहलका मचा दिया है, और दर्शकों को ऐसा रोमांच पेश किया है, जैसा...

Entertainment1 month ago

“मैं सेट पर मैं किसीसे बात नहीं करता था” : रफ़्तार

live24india.com : मशहूर सिंगर और रैपर रफ्तार जियो स्टूडियोज़ की आनेवाली वेब श्रृंखला ‘बजाओ’ से अभिनय की दुनिया में डेब्यू...

Trending