इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2023 की नीलामी में इंग्लैंड के सैम करन को शुक्रवार को पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा, जिसके बाद वह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये हैं।
भारत के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह को सबसे पहले आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी होने का गौरव हासिल हुआ था जब 2015 के सत्र में उन्हे 16 करोड़ रूपये में खरीदा गया था। इससे बाद 2021 में सैम करन को राजस्थान रॉयल्स ने 2021 में खरीदा था जिसके बाद क्रिस मॉरिस सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।
इससे पहले 2020 के सत्र में पैट कमिंस को 15.5 करोड़ रुपये और काइल जैमीसन को 2021 में 15 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। करन के लिये मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने सात करोड़ रुपये तक की बोली लगाई और तभी राजस्थान रॉयल्स बोली में कूद गया जबकि आरसीबी बाहर निकल गया।
करन ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 12 रन पर तीन विकेट चटकाये थे और अपनी टीम को विश्व विजेता बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने विश्वकप में कुल 13 विकेट हासिल किये। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 2020 और 2021 सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला, लेकिन फरवरी 2022 में वह पीठ की चोट के कारण आईपीएल की मेगा नीलामी के लिए उपलब्ध नहीं थे।
चौबीस वर्षीय सैम करन ने 2019 में पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। टीम ने उन्हें 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। वर्ष 2020 की नीलामी में करन को चेन्नई सुपर किंग्स ने 5.5 करोड़ में खरीदा था। दो साल तक चेन्नई के साथ रहने के बाद करन ने चोट की वजह से पिछले साल हुई नीलामी में हिस्सा नहीं लिया था।
राजस्थान के साथ जोरदार टक्कर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें खरीदा। हैरी ब्रुक पर बोली की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स ने की थी। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी 5 करोड़ तक बोली लगाई थी लेकिन बाद में सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे बड़ी बोली लगाकर ब्रुक को अपनी टीम में शामिल कर लिया। केन विलियम्सन को गुजरात टाइटंस ने दो करोड़ रुपये में खरीदा है। पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल पर भी अच्छी जंग हुई और आखिर 8.25 करोड़ में हैदराबाद ने उन्हें खरीद लिया।
इस ऑक्शन में कुल 404 खिलाड़ियों पर बोली लगने जा रही है। नीलामी में शामिल 405 खिलाड़ियों में 273 भारतीय सितारे हैं, वहीं 131 खिलाड़ी विदेशी हैं।
भारत ने रविवार को पहले अंडर-19 महिला टी20 विश्वकप का खिताब अपने नाम कर लिया। सेनवेस पार्क मैदान पर भारतीय लड़कियों का जलवा सिर चढ़ कर बोला। भारतीय गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड 17.1 ओवर में मात्र 68 रनों पर ढेर हो गयी। इसके जवाब में भारत ने सिर्फ 14 ओवर में लक्ष्य हासिल करके विश्व विजेता होने का गौरव हासिल किया।
अपना 19वां जन्मदिन मनाने वाली शेफाली ने मैच के फाइनल में पहुंचने पर कहा था कि उनके लिये जन्मदिन का उपहार विश्वकप के खिताब से ज्यादा और कुछ नहीं हो सकता। टीम की साथियों ने उनकी इस मुराद को पूरा किया और समूचे भारत का ध्यान महिला क्रिकेट के सुनहरे भविष्य की ओर खींचने में सफलता हासिल की।
तीतास साधु (छह रन पर दो विकेट),अर्चना देवी (17 रन पर दो विकेट) और पार्शवी चोपड़ा (13 रन पर दो विकेट) की तिकड़ी के आगे अंग्रेज लड़कियां पानी भरती नजर आयीं। वहीं मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और सोनम यादव ने एक-एक विकेट लेकर इंग्लैंड का पुलिंदा निर्धारित ओवर से 17 गेंद पहले ही बांधने में अहम भूमिका अदा की।
भारत ने न्यूजीलैंड को 3 मैचों की वनडे सीरीज में बुरी तरह से धो दिया है. हैदराबाद, रायपुर के बाद इंदौर में भी रोहित शर्मा की टीम ने न्यूजीलैंड को पीट दिया. भारत ने 90 रन से तीसरा वनडे जीता. इसी के साथ सीरीज में भी क्लीन स्वीप कर लिया है.
पहले बल्लेबजी करते हुए भारतीय टीम ने मेहमानों को 386 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया. जवाब में कीवी टीम भारतीय अटैक के सामने हिल गई और पूरी टीम ही 41.2 ओवर में 295 रन पर सिमट गई.
इसी के साथ भारत दुनिया की नंबर एक वनडे टीम बन गई है. भारत की जीत के हीरो एक नहीं 4 रहे. रोहित शर्मा, शुभमन गिल ने बल्ले से कोहराम मचाया तो शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने गेंद से कहर बरपाया. भारत ने 13 साल में पहली बार वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप किया.
भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी आज शादी कें बंधन में बंध गए हैं। कपल साथ में काफी प्यारे भी लग रहे हैं। बता दें कुछ देर पहले ही कपल की ये तस्वीरें सामने आई है। आज लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की सारे रस्में हुई। दोनों ने शाम सवा चार बजे फेरे लिए।
“In your light, I learn how to love…” ♥️
Today, with our most loved ones, we got married in the home that’s given us immense joy and serenity. With a heart full of gratitude and love, we seek your blessings on this journey of togetherness. 🙏🏽@theathiyashettypic.twitter.com/1VWxio5w6W